ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीव्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष का किया अभिनंदन

व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष का किया अभिनंदन

15 लाख रुपए की लागत से नगर के प्राचीन बड़ा देवी मंदिर का सौंर्दीयकरण कराने व नगर में विकास कार्यों को करने के लिए व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष व...

व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष का किया अभिनंदन
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 13 Dec 2023 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

15 लाख रुपए की लागत से नगर के प्राचीन बड़ा देवी मंदिर का सौंर्दीयकरण कराने व नगर में विकास कार्यों को करने के लिए व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष व उनके पति का अभिनंदन किया गया।
बीसलपुर के बडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष शशि जायसवाल व उनके पति भाजपा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की का अभिनंदन मंदिर प्रबंधक दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने पालिका अध्यक्ष व उनके पति का आभार जताते हुए कहा कि मंदिर के लिए पालिका प्रशासन से 15 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराकर मंदिर को नया जीवन दान दिया है। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया। इस मौके पर ब्रह्मोत्तार अग्रवाल, श्याम रस्तोगी, लल्लन वर्मा, कुसुम लता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पालिका प्रशासन का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। मंदिर में चल रही राम कथा में भी पालिका अध्यक्ष ने भाग लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें