Maglaganj Police Arrests Three Wanted Criminals in Ongoing Operation तीन आरोपी किए गिरफ्तार, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMaglaganj Police Arrests Three Wanted Criminals in Ongoing Operation

तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Lakhimpur-khiri News - मैगलगंज पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें नीरज, रामनरेश और राजेन्द्र शामिल हैं। पुलिस ने कुल दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 29 Dec 2024 10:50 PM
share Share
Follow Us on
तीन आरोपी किए गिरफ्तार

मैगलगंज। मैगलगंज पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मामलों में अलग अलग स्थानों से वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर रमेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नीरज निवासी कल्लुआ मोती, रामनरेश निवासी परसेहरा व राजेन्द्र उर्फ बच्चू निवासी ककरहिया थाना कोतवाली क्षेत्र मैगलगंज शामिल हैं। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम में चौकी प्रभारी फत्तेपुर सुशील तिवारी, आरक्षी बलकरन सिंह व जॉनी कुमार शामिल रहे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।