जादू के करतब देखकर अचरज में आए छात्र

Feb 15, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में जादूगर सम्राट वर्मा ने जादू का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न जादुई करतब दिखाए और जन जागरूकता के संदेश दिए, जैसे जल संरक्षण और भाईचारा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने जादूगर की सराहना की।

जादू के करतब देखकर अचरज में आए छात्र

नगर की सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल मे जादूगर सम्राट वर्मा ने हाथ की कला जादू का प्रदर्शन किया। जादूगर सम्राट ने कई प्रकार का जादू व जन जागरुकता के संदेश प्रस्तुत किया। जादू के दौरान साबुत अखबार को फाड़कर जोड़ना, नोटो की बारिश करना, स्कूल के शिक्षक को वशीकरण करना, रस्सी को काटकर जोडना, खाली डिब्बों से बोतल व गिलास लगातार निकालकर दिखाना, ताश के पत्तों से अनेक प्रकार के जादू दिखाए गए। कार्यक्रम मे जादू के साथ जन जागरुकता भाईचारा, जल संरक्षण अन्य प्रकार के कई संदेश छात्र-छात्राओ को दिये गए। कार्यक्रम के अन्त मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम महेद्रू ने जादूगर की जमकर सराहना की।

इस दौरान प्रबंधन संचालक जसमेल सिंह मांगट, संचालिका हरदीप कौर मांगट, प्रधानाचार्य श्याम महेद्रू, उप प्रधानाचार्य फैजान व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और और बच्चे मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;