ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपागल कुत्ते ने 60 लोगों पर हमला कर किया जख्मी

पागल कुत्ते ने 60 लोगों पर हमला कर किया जख्मी

इलाके के लोग इस समय जानवरों से परेशान हैं। एक तरफ जहां तेंदुआ का आतंक चल रहा है। कई लोगों को जख्मी कर चुका है। वहीं अब एक कुत्ता से लोग परेशान हैं।...

पागल कुत्ते ने 60 लोगों पर हमला कर किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 23 Nov 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

धौरहरा-खीरी।

इलाके के लोग इस समय जानवरों से परेशान हैं। एक तरफ जहां तेंदुआ का आतंक चल रहा है। कई लोगों को जख्मी कर चुका है। वहीं अब एक कुत्ता से लोग परेशान हैं। इस पागल कुत्ते ने 60 लोगों पर हमला करके जख्मी कर दिया। जख्मी होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

कस्बा धौरहरा में पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरहरा में कराया गया। कस्बे में कहीं से एक पागल कुत्ता आ गया। इस कुत्ते के आसपास से जो भी निकला उस पर हमला कर दिया। कस्बे के रहने वाले आसिफ, पुत्र मोबीन निवासी जवाहर नगर, पांच वषीर्य अनीशा, रहमतुन, मुनीम, वकीउल्ला, अल्का, राशिदा, एहसाम सहित करीब 60 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के हमले में जख्मी हुए इन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरहरा ले जाया गया। यहां सभी का इलाज हुआ। सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। इस कुत्ते से कस्बे के लोग डरे हुए हैं। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने देर रात तक उस पागल कुत्ते की तलाश की पर वह कहीं नजर नहीं आया। सीएचसी प्रभारी डा. सुभाष वर्मा ने बताया सभी को एंटी रैबीज की डोज दी गई है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें