Lakhimpur Khiri News: एलपीजी सिलेंडर फटा, घर जलकर राख

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur Khiri News: ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के मजरा ठकुरन पुरवा में सोमवार सुबह रामजीवन गौतम के घर की रसोई में एलपीजी सिलेंडर फट गया। हादसे के समय घर में मौजूद रामजीवन और उनकी पत्नी रामरानी ने भागकर अपनी जान बचाई। धमाके के बाद घर में आग लग गई और सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Lakhimpur Khiri News: एलपीजी सिलेंडर फटा, घर जलकर राख

Lakhimpur Khiri News: ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के मजरा ठकुरन पुरवा में एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग दंपति ने भागकर अपनी जान बचाई। घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह शंकरपुर के मजरा ठकुरन पुरवा निवासी रामजीवन पुत्र सीताराम गौतम के घर की रसोई में लगा एलपीजी सिलेंडर फट गया। हादसे के वक्त रामजीवन व उनकी पत्नी रामरानी घर में मौजूद थे। सिलेंडर फटा तो दंपति ने भागकर अपनी जान बचाई। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: एलपीजी सिलेंडर फटा, घर जलकर राख