गुलरिया चीनी मिल ने की कृषक गोष्ठी, किसानों को दिए टिप्स
Lakhimpur-khiri News - स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना प्रजाति परिवर्तन और क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। किसानों को को-15023 गन्ना प्रजाति की बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। मिल ने प्रति हेक्टेयर 3500 का अनुदान देने का वादा किया। मुख्य महाप्रबंधक ने बुवाई में भूमि और बीज शोधन के महत्व पर भी जोर दिया।

स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना प्रजाति परिवर्तन और क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत बसंत कालीन गन्ना बुवाई में को- 15023 की बुवाई करने के लिए किसानों को जागरूक किया। गन्ना मिल का कहना कि इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों को 3500 प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। गुलरिया मिल द्वारा क्षेत्रीय किसानों में गन्ना प्रजाति परिवर्तन एवं गन्ना क्षेत्र फल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई शुरू हो गई है।
मिल गन्ना प्रजाति परिवर्तन के साथ-साथ गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत गन्ना प्रजाति को- 15023 की अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई पर जोर दिया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुवाई में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाकर उत्पादन को बढ़ाना और गन्ना प्रजाति को रोग मुक्त रखना है। साथ ही यह भी किसानों को बताया गया कि गन्ना बुवाई के समय भूमि शोधन एवं बीज शोधन अवश्य करें। इस दौरान मिल के जीएम केन अनिल कुमार, आशुतोष मधुकर,बृजेश सिंह, आशुतोष द्विवेदी समेत दर्जनों किसान, मिलकर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



