दुकानदार की सरेराह पिटाई, केस दर्ज
Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी, संवाददाता। क मोबाइल शॉप मे घुसकर ब्याज की रकम समय पर चुकता न करने पर दुकानदार की सरे राह लात घूसों से पिटाई की गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत

मोहम्मदी, संवाददाता। कस्बा के एक मोबाइल शॉप मे घुसकर ब्याज की रकम समय पर चुकता न करने पर दुकानदार की सरे राह लात घूसों से पिटाई की गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में दूसरे दिन नमिता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सुजीत राठौर ने बताया कि उसने ढाई लाख की रकम 5 फीसदी ब्याज पर भाजपा नेता राजपाल से उधार ली थी। गारंटी में दो अलग-अलग बैंक शाखा की चेक दी थी। जिसे मय ब्याज दो लाख 58 हजार वापस कर दी थी।
इसके बाद भारी भरकम ब्याज जोड़ कर और रुपया देने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित ने असमर्थता जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


