
नवभारत साक्षरता को निकाली रैली
Lakhimpur-khiri News - धौरहरा में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। कस्तूरबा विद्यालय और संविलियन विद्यालय के बच्चों ने 15 वर्ष से उपर के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का संदेश दिया। शिक्षक संघ...
धौरहरा, संवाददाता। बीआरसी परिसर से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली गई। कस्तूरबा विद्यालय, संविलियन विद्यालय धौरहरा के बच्चों ने 15 वर्ष से उपर के निरक्षर लोगों को रैली निकालकर साक्षर बरने का संदेश दिया। रैली में मौजूद टीचरों द्वारा बताया गया कि गांव-गांव निरक्षर लोगों को चिन्हित करके योजना के तहत ग्राम पंचायत सदस्य, स्वंय सहायता समूह, रिटायर्ड कर्मचारी, एसएमसी सदस्यों के साथ बैठके करके निरक्षरों के आनलाइन व आफलाइन फार्मों के सहारे वालिंटियर के माध्यम से साक्षर बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान शिक्षक संघ मंत्री अपनेश वर्मा, कस्तूरबा व उच्च प्राथमिक स्टाफ के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


