साक्षरता परीक्षा में जुटे 40 लोग

Mar 16, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - बम्हनपुर में साक्षरता अभियान के तहत 40 निरक्षर लोगों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा न्याय पंचायत केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सकटूपुरवा और बंगलहा कुटी में 40 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं अच्छी रहीं और परीक्षार्थियों में उत्साह था। कई शिक्षक इस आयोजन में शामिल हुए।

साक्षरता परीक्षा में जुटे 40 लोग

बम्हनपुर, संवाददाता। साक्षरता अभियान के तहत आयोजित परीक्षा में 40 निरक्षर लोगों ने भाग लेकर अपनी पढ़ने-लिखने की क्षमता का परीक्षण दिया। परीक्षा न्याय पंचायत केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। संविलियन विद्यालय सकटूपुरवा में 18 तथा संविलियन विद्यालय बंगलहा कुटी में 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के आयोजन में पंकज वर्मा, संजीव वर्मा, जगतंबा यादव, विवेक यादव, सतीश कुमार लोधी, मुन्नालाल, मुदित सक्सेना, संजय मिश्रा और राजीव पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।