सम्मेलन में भारत-नेपाल मैत्री का दिया संदेश
Lakhimpur-khiri News - नेपाल के धनगढ़ी में लायन्स इंटरनेशनल के तहत भारत और नेपाल के लायन्स क्लबों के बीच एक भव्य मैत्री कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी और लखनऊ क्लबों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।

नेपाल के धनगढ़ी शहर में लायन्स इंटरनेशनल के बैनर तले आयोजित क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत भारत और नेपाल के लायन्स क्लबों के बीच मैत्री कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 9 वर्षों से लगातार चल रहे इस कार्यक्रम में इस बार लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार एवं लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। गौरीफंटा बॉर्डर पर लायन्स क्लब ऑफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी के सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें आयोजन स्थल होटल फ्लोरा तक ले जाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लखीमपुर उपकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं लखनऊ क्लब के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप ने किया, जबकि आर्येन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भव्य सभागार में दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सेवा कार्यों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा एक निराश्रित वृद्ध महिला को व्हीलचेयर भेंट की गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज्ञानेन्द्र श्रेष्ठ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय मैत्री की मिसाल बताया। कार्यक्रम में दोनों देशों के सदस्यों ने आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


