Lakhimpur Khiri News: सकेथू में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली
Lakhimpur Khiri News: रजागंज के ग्राम सकेथू में शनिवार रात बारिश के दौरान गुड्डू अंसारी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और धार्मिक झंडा क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं हुआ। घटना से आसपास के ग्रामीण सहमे हुए नजर आए और एक-दूसरे को कुशलक्षेम पूछने लगे।

Lakhimpur Khiri News: रजागंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सकेथू में शनिवार रात बारिश के दौरान गुड्डू अंसारी पुत्र इमाम अली के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली से घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पानी की सप्लाई पाइप और छत पर लगा धार्मिक झंडा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरते ही तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ। अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद परिवार के लोग सहम गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी अपने घरों से बाहर निकल आए और एक दूसरे को फोन कर कुशलक्षेम पूछने लगे।
गनीमत रही कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद परिवार ने मकान में क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में भी कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा।


