खीरी में जिला न्यायालय की लिफ्ट खराब, 40 मिनट फंसे रहे वकील और वादकारी

Feb 16, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में जिला न्यायालय की लिफ्ट खराब हो गई, जिससे एक वकील और वादकारी फंस गए। लिफ्ट दूसरी मंजिल पर अटक गई और करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लिफ्ट मरम्मत करने वाला कर्मचारी आया और सभी को बाहर निकाला।

खीरी में जिला न्यायालय की लिफ्ट खराब, 40 मिनट फंसे रहे वकील और वादकारी

लखीमपुर। सोमवार को जिला न्यायालय में लगी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। लाइट चले जाने से लिफ्ट दूसरी मंजिल पर जाकर अटक गई। एक वकील और वादकारी उसी लिफ्ट के अंदर फंस गए। लिफ्ट के अंदर से उन्होंने साथियों को फोन किया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। काफी मशक्कत के बाद गेट बाहर से खोला गया तो लोग निकल सके। सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान परिवार न्यायालय कोर्ट में वकील से मिलने तारीख पर आए थे। लिफ्ट से ऊपर गए। वकील से मिलकर जब वापस आने लगे तो लिफ्ट नीचे आकर ब्लॉक हो गई हो। फिर खुली ही नहीं।

करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहने के दौरान उन्होंने डीएम को और कुछ अपने मिलने जुलने वालों को फोन किया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान सूचना मिलने पर वहां पर वकीलों और लोगों की भीड़भाड़ हो गई। जेल गेट चौकी से कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। फिर एक लिफ्ट मरम्मत करने वाला कर्मचारी चाबी लेकर आया और उसने बाहर से दरवाजे का लॉक खोलकर सभी को बाहर निकाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;