
तेंदुआ के साथ दो शावक देखे जाने की दहशत
Lakhimpur-khiri News - दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन में तेंदुए की आमद से लोग डरे हुए हैं। तेंदुए ने एक बछड़े को मार डाला, जिससे गांव वाले खेत जाने से डर रहे हैं। वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर तेंदुए की निगरानी के लिए टीम गठित...
दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन की बेलरायां रेंज के नौरंगाबाद बीट के फरदहिया गांव में तेंदुए की आमद से लोग डरे सहमे हुए हैं। इस तेंदुए ने फरदहिया में बुधवार सुबह एक बछड़े को निवाला बना डाला। जिसकी वजह से लोग घरों से खेत पर जाने से निकलने में डर रहे है। बुधवार सुबह गांव के पूरब बाबा कुटी से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास लोगों ने तेंदुए को घूमते देखा। तेंदुआ वहां खेत में चर रहे एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया।इसके बाद पास के दूसरे गन्ने के खेत में घुस गया। इस गांव तथा आसपास के इलाके में तेंदुए का आतंक छाया है।

लोग डर के मारे खेत नहीं जा रहे हैं। लोगों की सूचना पर बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह, वन दारोगा राकेश गुप्ता मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी गांव में चार दिन पहले बरम बाबा मंदिर के आगे केले के खेत के पास चर रहे भेड़िए के झुंड पर तेंदुए ने हमला बोला और एक भेड़िए को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर मार डाला लोगों के हल्ला मचाने पर तेंदुआ भेड़िए को गन्ने के खेत में छोड़कर वहां से दूसरे खेत में चला गया था। सूचना पर पहुंचे रेंजर भूपेंद्र सिंह बछड़े को गड्ढा खुदवाकर गढ़वा दिया और बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए टीम गठित कर लगा दी गई है। टीम बराबर कांबिंग कर तेंदुए की निगरानी कर रही है और पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


