ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीधौरहरा में मकान की छत पर रात भर बैठा रहा तेंदुआ

धौरहरा में मकान की छत पर रात भर बैठा रहा तेंदुआ

धौरहरा वन रेंज के सुजानपुर के मजरा खैरीपुरवा गांव में तेंदुआ घर की छत पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों की रात भारी दहशत में कटी। बाद में अलसुबह तेंदुआ...

धौरहरा में मकान की छत पर रात भर बैठा रहा तेंदुआ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 17 Sep 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धौरहरा-खीरी।

धौरहरा वन रेंज के सुजानपुर के मजरा खैरीपुरवा गांव में तेंदुआ घर की छत पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों की रात भारी दहशत में कटी। बाद में अलसुबह तेंदुआ छत से उतरकर चला गया। तेंदुए की आमद वाले इलाके में वन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि चौतरिया घाट पर मृत पशुओं के शव पड़े रहते हैं। जिससे जंगल से निकलकर जंगली जानवर आबादी की तरफ आ जाते हैं। चौतरिया घाट के आसपास करीब सात दिनों से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है।

वनरेंज धौरहरा के सुजानपुर क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की चहलकदमी बढ़ी हुई है। सुजानपुर का मजरा खैरीपुरवा चौतरिया घाट घाघरा नदी की तलहटी में होने के चलते जंगल मटेरा वन रेंज के काफी पास है। यहां कतर्निया के जंगलों से निकल कर अक्सर तेंदुए आ जाते हैं। बुधवार रात चौतरिया घाट पर बने एक अर्धनिर्मित भवन की दीवार पर चढ़कर तेंदुआ बैठ गया। उधर निकल रहे ग्रामीणों ने जब तेंदुआ बैठा देखा तो टार्च की रोशनी डालने के साथ ही शोर मचा दिया। फिर भी तेंदुआ जमा रहा और गुर्राता रहा। बाद में अल सुबह तेंदुआ दीवार से उतर कर सड़क पार करते हुए जंगल की झाड़ियों में गायब हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह को दी।

लगेंगे कैमरे, सतर्कता की अपील

सूचना के बाद रात में ही वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कैमरे लगाने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। बताया जाता है कि खैरीपुरवा चौतरिया घाट के पास तेंदुए ने एक गाय का शिकार भी किया था। शिकार के बाद तेंदुआ उस गाय को खा नहीं पाया था। जिसका शव चौतरिया घाट पर पड़ा रहा जिस वजह बुधवार के देर रात तेंदुआ उसी जगह पर फिर आ गया और नाले के पास बने भवन की छत पर बैठ गया। यह इलाका जंगल के करीब का है। आसपास के पशुपालक मवेशियों के शव चौतरिया घाट के आसपास डाल देते हैं। जिस वजह से जंगली पशुओं की आमद होती रहती है। वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा अनिल शाह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील के साथ मृत पशुओं के शवों का उचित निस्तारण करने को कहा है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े