पेड़ पर चढ़कर बैठ गया तेंदुआ
Lakhimpur-khiri News - खमरिया के महरिया गांव में शुक्रवार को एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ पास के सेमल के पेड़ पर चढ़ गया, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। देर होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ खेतों में छिप गया। गांव में भय का माहौल है।

खमरिया,संवाददाता। दुधवा के बफरजोन की वन रेंज धौरहरा में खमरिया बीट के महरिया गांव में शुक्रवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर चढ़कर बैठा तेंदुआ देखा। खमरिया थाना मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित महरिया गांव में हरिनाम के खेत में शुक्रवार को सायं ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ पास ही लगे सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। लेकिन काफी देर तक जब कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जिससे तेंदुआ पेड़ से उतरकर पास के खेतों में जाकर छिप गया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



