धौरहरा वन रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर। धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत दहौरा नाला क्षेत्र में लगाए गए वन विभाग के धौरहरा वन रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

लखीमपुर। धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत दहौरा नाला क्षेत्र में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ सोमवार सुबह कैद हो गया। तेंदुए की लगातार सक्रियता से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भय का वातावरण बना हुआ था। 31 दिसंबर को मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। इस गंभीर घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी और प्रयास किए जा रहे थे। कड़ी मशक्कत और रणनीति के तहत वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर बड़ी सफलता हासिल की।
तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में राहत है। वन विभाग के अनुसार तेंदुए को रेंज ऑफिस में ले जाया गया है। वहां उसका स्वास्थ्य और उम्र की जांच होगी। नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया आगे की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



