आखिर पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - बेलरायां वन रेंज के फुटहा फार्म में तेंदुआ पकड़ लिया गया है, जिसने सात वर्षीय सिमरन को मार डाला था। वन विभाग ने सघन सर्च अभियान चलाया, जिसमें पांच पिंजरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। शनिवार रात करीब 12 बजे तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

आखिर पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ

बेलरायां वन रेंज के फुटहा फार्म इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सात वर्षीय मासूम सिमरन को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार आधी रात सफलता मिल गई। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने फुटहा फार्म समेत सिंधौना, रमुआपुर, दलराजपुर और कश्यप नगर गांवों में सघन सर्च अभियान चलाया। पांच पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। हर पिंजरे के पास कैमरे लगाए गए थे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।एसडीओ

मनोज तिवारी के निर्देशन में बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह, लुधौरी रेंजर मोबीन आरिफ समेत विशेष टीम 24 घंटे इलाके में डटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार रात करीब 12 बजे सिंधौना गांव के पश्चिम, चुन्ना कश्यप के घर के पास खुशीराम कश्यप के खेत में लगे पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। बीते बुधवार को इसी क्षेत्र में तेंदुए ने घर में घुसकर सात वर्षीय सिमरन को उठाकर मार डाला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।