भिड़ौरी में तेंदुए ने गांव के पास कुत्ते को मारा
उत्तर निघासन रेंज के भिड़ौरी में तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला, जिससे गांव में दहशत फैल गई। तेंदुआ कुत्ते को मारने के बाद खेतों में भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वनकर्मी वहां पहुंचे। इससे पहले, इसी गांव में एक महिला को भी तेंदुए ने शिकार बनाया था।

उत्तर निघासन रेंज के भिड़ौरी में बुधवार सुबह तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी और कुत्ते को निवाला बनाने की खबर के बाद लोग दहशत में हैं। भिड़ौरी के बाबूपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब दस बजे तेंदुए ने वहां घूम रहे एक कुत्ते को मार दिया। यह नजारा देख दहशत में आए गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर पड़ोस के खेतों में भाग गया। दिन में तेंदुए के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
इस पर वहां पहुंचे वनकर्मी कुत्ते की लाश वन कार्यालय उठा ले गए। उन्होंने ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने के साथ ही होशियार रहने की हिदायत दी। कुछ महीने पहले इसी गांव की चारा काट रही महिला को तेंदुए ने निवाला बना लिया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


