Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLeopard Attack on Goats in South Kheri Forest Division 3 Dead 1 Injured

तेंदुए के हमले से तीन बकरियां मरी,एक घायल

Lakhimpur-khiri News - दक्षिण खीरी वन प्रभाग में तेंदुए ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन बकरियाँ मारी गईं और एक घायल हो गई। घटना के समय इजहार खां अपनी बकरियों को चराने ले गए थे। वन विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 4 Sep 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
तेंदुए के हमले से तीन बकरियां मरी,एक घायल

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की भरीगवां वन चौकी के अंतर्गत अंगदपुर सिरदारपुर गांव के बीच खेतों में घूम रहे तेंदुए ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन बकरियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया हैं। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत रामपुर डाटपुर के मजरा अंगदपुर निवासी इजहार खां ने बताया कि वह सिरदारपुर गांव के पास अपना झाला बना कर रहते हैं। बुधवार को वह सिरदारपुर काशीपुर गांव के बीच खेतों के पास अपनी बकरियां चराने गए थे। जहां खेतों से निकलकर दो तेंदुए आए और चर रही बकरियों पर हमला कर दिया।

जिसमें उसकी तीन बकरियां मौके पर मर गईं और एक घायल हो गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर प्रदीप पांडेय व वन रक्षक सागर कुशवाहा ने मौका मुआयना किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों की तरफ अकेले ना जाने और सतर्क रहने की अपील की है।