बेलरायां रेंज में तेंदुए के हमले से किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के खैरटिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजकमल पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव वाले भड़क गए और वन विभाग को शव कब्जे में लेने नहीं दिया। ग्रामीणों ने 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए हैं।

लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के खैरटिया गांव में सोमवार शाम को घर से निकले 14 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने हमला कर जान ले ली। मंगलवार को उसका शव मिलने पर गांव वाले भड़क गए। उन्होंने वन विभाग को किशोर का शव कब्जे में लेने नहीं दिया है। गांव वालों का कहना है कि लगातार हमलों के बाद भी वन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा। ग्रामीण किशोर की मौत पर 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बेलरायां रेंज के गांव खैरटिया निवासी 14 वर्षीय किशोर राजकमल सोमवार शाम को घर से टहलने निकला था।
पूरी रात वापस नहीं आया। लोगो ने सुबह उसकी तलाश शुरू की तो खैरटिया स्टेशन से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली। गले का मांस कोई जंगली जानवर खा गया था। शव मिलने के बाद भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग को किशोर का शव कब्जे में लेने नहीं दिया। ग्रामीणों और किसान यूनियन ने 25 लाख के मुआवजे की मांग उठाई है। सूचना पाकर निघासन एसडीएम राजीव निगम भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



