अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में उतरे पलिया के वकील

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें लखनऊ पुलिस द्वारा 17 मई को अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, चिकित्सा सुविधा, मुआवजा और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में उतरे पलिया के वकील

सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार अनीता वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 17 मई को लखनऊ पुलिस ने अधिवक्ताओ पर लाठी चार्ज किया है, जिससे हम सब अधिवक्ता आक्रोशित है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज में दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियो को तत्काल निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घायल अधिवक्ताओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए मुआवजा दिया जाए व प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाए।

साथ ही एलान किया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया जाता है तो अधिवक्ता आन्दोलन को बाध्य होगें। इस दौरान पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री सतीश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राठौर सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।