राजस्व टीम के सामने चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

भानपुर के ढकिया गांव में पुराने भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी ने संघर्ष का रूप लिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। विवाद का कारण घरेलू जमीन थी। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

राजस्व टीम के सामने चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया में पुराने भूमि विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।

घटना का कारण

गांव निवासी राकेश कुमार और दूसरे पक्ष के राजेश के बीच घरेलू जमीन को लेकर अभी कुछ समय पहले से विवाद चला आ रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे, जिस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था तथा एक पक्ष के व्यक्ति पर कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था और दोनों पक्षों में तनाव लगातार बना हुआ था।

मारपीट की घटना

गुरुवार को राजस्व विभाग की ओर से जमीन संबंधी मामले के निस्तारण के लिए लेखपाल गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई और कुछ ही देर में दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए और संघर्ष के दौरान गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

पुलिस कार्रवाई

मारपीट में एक पक्ष से राकेश कुमार पुत्र ब्रह्मादीन, कांती देवी, अखिलेश कुमार तथा राम जीवन घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से संगीता देवी, अनिकेत कुमार, राजेश और रामसागर समेत कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष भीरा थाने पहुंच गए, जहां पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

यह विवाद किस कारण से हुआ?
यह विवाद घरेलू जमीन को लेकर हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।