असलहे के दम पर युवक ने महिला को धमकाया
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर की रिंकी कश्यप ने आरोप लगाया है कि एक युवक, जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है, उनके घर के बाहर असलहे के दम पर धमका रहा है। रिंकी ने बताया कि युवक ने उनके बेटे को गोली मारी थी और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखीमपुर, संवाददाता। शहर की देवकली रोड सुभाषनगर निवासी रिंकी कश्यप ने एक युवक पर घर के बाहर असलहे के दम धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपी कुछ दिन पहले जेल से रिहा होकर आया है। रिंकी ने उससे जान का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुभाषनगर निवासी रिंकी पत्नी दीपक कश्यप ने बताया कि कुछ दिनों पहले बेटे अमन कश्यप का विनय त्रिवेदी निवासी मोहल्ला कुंतीपुरमा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि विनय ने उसके बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विनय को जेल भेज दिया।
विनय रिहा होकर जेल से बाहर आ गया है। आरोप है कि आरोपी विनय अपने भाई और अन्य साथियों के साथ घर के आस-पास आकर गाली-गलौज करता है। इतना ही नहीं वह तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। महिला ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी उसके बेटे पर कभी भी जानलेवा हमला कर सकता है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


