
खीरी में पहली बार 29 को होंगी मंडलीय बैठक, तैयारियां तेज
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में पहली बार मंडलीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। बैठक में लखनऊ से लगभग 30 मंडलीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की तैयारी में...
लखीमपुर, संवाददाता। मंडलीय समीक्षा बैठक पहली बार खीरी जिले में होने जा रही है। कमिश्नर लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कमिश्नर सीएम डैशबोर्ड की प्रगति, विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी आएंगे। इस दौरान नवाचार को भी पीपीटी के माध्यम से दिखाया जाएगा। जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुटा है। कमिश्नर के साथ सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहेंगे इसके लिए तैयारियां चाक चौबंद की जा रही हैं। अभी तक मंडलीय बैठक लखनऊ में होती थी। शासन के निर्देश पर अब जिलों में मंडलीय बैठक शुरू हो रही है।

इसमें 29 अगस्त को खीरी जिले में बैठक तय है। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब खीरी जिले में आकर मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक सभी मंडलीय अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ शामिल होने को कहा गया है। बैठक में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति के अलावा विभागों की योजनाओं की समीक्षा कमिश्नर करेंगी। इस बैठक में लखनऊ से करीब 30 मंडलीय अधिकारी भाग लेने आएंगे। बैठक की मेजबानी खीरी जिला कर रहा है इसलिए जिला प्रशासन तैयारियों में तेजी से जुटा है। यह अफसर आएंगे बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि, स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक, पीडब्लयूडी, सेतु निगम, विद्युत के मुख्य अभियंता,आरईएस, सिंचाई, नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता आएंगे। इसके अलावा दिव्यांग विभाग, पंचायतीराज, मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, मनरेगा के उपायुक्त श्रम, उद्योग उपायुक्त, नेडा, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, वन विभाग सहित 30 विभागों के मंडलीय अधिकारी आएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




