कचहरी गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Lakhimpur-khiri News - -सोमवार की दोपहर कचहरी में अधिवक्ता को मारी गई थी गोलीमारी गई थी गोली -आरोपी विराट के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद फोटो---07---कचहरी

लखीमपुर। कचहरी गोलीकांड के तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विराट राज उर्फ शिवम से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रही है।नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी जितेंद्र राज का अपने चाचा जेके राज निवासी कमलापुर लखीमपुर से घर की संपत्ति के बंटवारे का विवाद है। बताया जाता है कि घर के बटवारे से जेके राज संतुष्ट नहीं है। रविवार को उनके बीच फसल की सिंचाई करने को लेकर विवाद हुआ था। जेकेराज और उनका भतीजा जितेंद्र राज वकील भी हैं।
सोमवार को दिनों कोर्ट आए थे और अपने तख्त पर बैठे थे। तभी उनके बीच मारपीट हुई। जिसमें जेके राज के सिर में चोट आई। तभी वहां जेके राज के बेटे विराट उर्फ शिवम व अनिरुद्ध पहुंच गए। आरोप है कि विराट ने जितेंद्र राज को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। जिसमें वह जख्मी हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल के चाचा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उधर घायल की लखनऊ में सर्जरी हुई। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर मंगलवार की देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी रवहीपुल के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पाकर जेल गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने फोर्स के साथ उनकी घेराबंदी की। तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विराट की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद किया है। पुलिस में गिरफ्तार किए गए आरोपी विराट अनिरुद्ध और उसके पिता जेके राज को कोर्ट में पेश किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


