Lakhimpur Khiri News: ड्राइवर, कंडक्टर को नहीं पता था, गत्ते में हैं 20 लाख के मोबाइल
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में रोडवेज बस से गायब हुए करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि चालक और परिचालक को गत्ते में मोबाइल होने की जानकारी नहीं थी। लखनऊ के व्यापारी ने गत्ते को बस में रखवाकर अंकित को सूचना दी थी। अंकित के गत्ता नहीं मिलने की जानकारी देने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

Lakhimpur Khiri News: ड्राइवर, कंडक्टर को नहीं पता था, गत्ते में हैं 20 लाख के मोबाइल ड्राइवर, कंडक्टर को नहीं पता था, गत्ते में हैं 20 लाख के मोबाइल
ड्राइवर, कंडक्टर को नहीं पता था, गत्ते में हैं 20 लाख के मोबाइल
लखीमपुर, संवाददाता।
बस से मोबाइल गायब होने का मामला
रोडवेज बस से गायब हुए 20 लाख के मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। उधर पुलिस की जांच में सामने आया है कि चालक और परिचालक को नहीं पता था कि उन्होंने लखनऊ से जो गत्ता अपनी बस में रखा है, उसमें 20 लाख रुपये के मोबाइल है। फिलहाल पुलिस मोबाइलों की तलाश में लगी हुई है।
लखनऊ से बस में रखा गया था गत्ता
राधे मोबाइल इंटरप्राइजेज के मालिक अंकित ने लखनऊ से सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन की डिमांड की थी। देर शाम लखनऊ के व्यापारी ने मोबाइल एक गत्ते के अंदर रखकर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में रखवा दिया। साथ ही रोडवेज कर्मी का मोबाइल नंबर अंकित को दे दिया। अंकित से कहा कि वह बस से गत्ता उतार लेगा। लखनऊ में चालक और परिचालक को बताया गया कि गत्ते में कांच का समान है। लेकिन यह गत्ता रास्ते में बस गायब हो गया। यहां जब व्यापारी को गत्ता नहीं मिला तो उसने बताया कि उसमें करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल थे। उसने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन अभी तक मोबाइल से भरा गत्ता बरामद नहीं हो सका है।

