पंचायत चुनाव को जिले में आ गए एक करोड़ 22 लाख बैलेट
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, हालांकि चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। लगभग 1.22 करोड़ बैलेट पेपर आ चुके हैं, जिन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मतदाता सूची का अपडेट किया जा रहा है, और सभी तैयारियां चुनाव की तिथियों के तय होने से पहले पूरी की जानी हैं।

लखीमपुर। पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हालांकि चुनाव को लेकर अब तक कोई तिथि घोषित नहीं। पंचायत चुनाव में मतदन के लिए बैलेट पेपर छपकर आना शुरू हो गए हैं। जिले में करीब एक करोड़ 22 लाख बैलेट पेपर आ गए हैं। इनको स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रधान, बीडीसी, सदस्य ग्राम पंचायत व सदस्य जिला पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची अपडेट करने के साथ ही अन्य तैयारियां चल रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाता है। चुनाव के लिए बैलेट पेपर आना शुरू हो गए हैं।
पहले चरण में करीब एक करोड़ 22 लाख बैलेट पेपर आ गए हैं। जिले की 1164 ग्राम पंचायतों में करीब 27.53 लाख मतदाता हैं। मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। जो बैलेट पेपर आए हैं उनमें प्रधान के करीब 35 लाख, 72 हजार, ग्राम पंचायत सदस्य के 15 लाख, 64 हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 34 लाख 64 हजार और जिला पंचायत सदस्य के 36 लाख 83 हजार बैलेट पेपर हैं। बैलेट पेपरों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। पंचायत चुनाव को लेकर अभी निर्वाचन आयोग ने कोई तिथि घोषित नहीं की है लेकिन तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मतदाता सूची अपडेशन का काम भी चल रहा है। चुनाव की तिथियां तय होने से पहले सभी तैयारियां पूरी होनी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


