बहन की ससुरालवालों से रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में फरार आरोपी कमल को गिरफ्तार किया है। उसने दहेज एक्ट के मुकदमे में पीड़ित से खेत और नकदी की मांग की थी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

लखीमपुर। खीरी पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसने दहेज एक्ट के मुकदमे में बहन के ससुरालियों से खेत और नकदी मांगी थी। खीरी थाने के गांव पिथवापुर निवासी मायाराम ने बताया कि उनका भाई रामलाल और परिवार के अन्य लोग दहेज एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद है। उनका विरोधी कमल निवासी मल्हपुर थाना खीरी 14 मई को घर आया और कहा कि उसको खेत लिखा दे नहीं तो पूरा परिवार जेल चला जाएगा। पीड़ित ने भैंस और खेत गिरवी रखकर करीब 80 हजार रुपये दिए लेकिन कमल उनको परेशान कर रहा था।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी कमल उर्फ कमलेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


