सोमवार के साथ गुरुवार को भी बनेंगे दिव्यांग प्रमाणपत्र

Feb 16, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को कैंप लगाया जाएगा। पहले केवल सोमवार को कैंप लगता था, जिससे बड़ी भीड़ होती थी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने व्यवस्था की है ताकि दिव्यांगजन बिना किसी परेशानी के अपना पहचानपत्र बना सकें।

सोमवार के साथ गुरुवार को भी बनेंगे दिव्यांग प्रमाणपत्र

लखीमपुर, संवाददाता। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को हो रही भीड़ के चलते अब सप्ताह में दो दिन कैंप लगेगा। जिला अस्पताल मोतीपुर में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कई वर्षों से प्रत्येक माह सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। सप्ताह में केवल एक दिन कैंप लगने के कारण सोमवार को दिव्यांगजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी। इससे कई दिव्यांग को इंतजार करना पड़ता था और कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दिव्यांगजनों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने दो दिन कैंप लगाने को कहा है।

दिव्यांगजन पहचानपत्र कैंप सप्ताह में दो दिन आयोजित किया जाएगा। यह कैंप प्रत्येक सोमवार के साथ-साथ अब हर गुरुवार को भी लगाया जाएगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा। दिव्यांगजनों को अधिक सहज, सम्मानजनक और सुविधाजनक तरीके से अपना पहचानपत्र बनवाने का अवसर मिलेगा। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलना चाहिए। इसके चलते व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजन को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। दिव्यांगजनों को स्वावलम्बी पोर्टल पर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद वे सोमवार या गुरुवार, दोनों में से किसी भी एक दिन दिव्यांग बोर्ड के समक्ष अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मौजूद होकर पहचानपत्र बनवा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।