अनुदेशकों के खातों में पहुंचा बढ़ा हुआ मानदेय, हुआ सम्मान
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक भी दिए गए और 826 अनुदेशकों के खातों में मानदेय भेजा गया।

लखीमपुर। रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। उनके खातों में बढ़ा हुआ मानदेय भेजा गया। कार्यक्र का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन बीएसए प्रवीण तिवारी ने किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में अनुदेशक रुचि वर्मा, शैलप्रिया, मंजू मिश्रा, कामता प्रसाद, परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह राना, कन्हैयालाल राजवंशी, करन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार को बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए 17 हजार रुपये मानदेय के चेक भी प्रदान किए गए। साथ ही जिले के सभी 826 अनुदेशकों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय अंतरित कर दिया गया। सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अनुदेशक ऐसा कार्य करें कि वे व्यवस्था की मजबूरी नहीं, बल्कि आवश्यकता बन जाएं। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


