Lakhimpur Khiri News: बारिश के बाद चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर किया घेराव

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में लगातार तीन दिनों की बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। हजारों उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं, विशेष रूप से कलेक्ट्रेट पावर हाउस क्षेत्र में। बिजली न आने पर लोग नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति नहीं बहाल हुई तो वे सड़क जाम करेंगे।

बारिश के बाद चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर किया घेराव
बारिश के बाद चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर किया घेराव

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। बारिश थम चुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम अब तक आपूर्ति बहाल करने में नाकाम साबित हुआ है। शहर के हजारों उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति कलेक्ट्रेट पावर हाउस क्षेत्र, नयी बस्ती और क्रासिंग पार के मोहल्लों में बनी हुई है, जहां 72 घंटे से बत्ती गुल है। बिजली न होने से घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया।

दर्जनों नाराज उपभोक्ता सोमवार को लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पावर हाउस पहुंच गए और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पावर हाउस पर फोन करने पर कोई रिसीव नहीं करता और फील्ड कर्मचारी फाल्ट सुधारने के नाम पर हीलाहवाली कर रहे हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ घंटों में फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे पावर हाउस का मुख्य गेट बंद कर सड़क जाम करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: बारिश के बाद चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर किया घेराव