भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी प्री-स्कूल 20 जून तक बंद

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में भीषण लू के चलते जिला प्रशासन ने तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह के आदेश से आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं होंगे, लेकिन कार्यकत्रियां और सहायिकाएं केंद्र पर उपस्थित रहेंगी और आवश्यक कार्यों का निर्वहन करेंगी।

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी प्री-स्कूल 20 जून तक बंद

लखीमपुर। आसमान से बरस रही आग और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने नौनिहालों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आगामी 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं होंगे और विभागीय कार्य पूर्व की भांति संचालित रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के लिए अवकाश होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं केंद्र पर उपस्थित रहेंगी।

इस दौरान उन्हें अनुपूरक पुष्टाहार की प्राप्ति एवं टेक होम राशन का वितरण, बच्चों का ग्रोथ मेजरमेंट एवं पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, वीएचएसएनडी सत्र का आयोजन,आरबीएसके टीम के भ्रमण के समय बच्चों को बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन जैसे मुख्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन अनिवार्य रूप से करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।