Lakhimpur Khiri News: किशोरी से गैंगरेप में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में किशोरी से सामूहिक दुराचार के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडेय ने दोनों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। घटना 2017 की है। अभियोजन पक्ष ने पीड़िता, उसके भाई और डॉक्टर समेत गवाहों के बयान पेश कर आरोप साबित किए।

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार करने के एक मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। एडीजे वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दोनों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास समेत 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 26 मई 2017 की शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत गयी थी। जहां पर गांव का ही सफीक और उसका रिश्तेदार उमरिया का रहने वाला समीर पहले से बैठा था। दोनों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार करने लगे। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर किशोरी के भाई और कुछ लोग पहुंचे।
इन लोगों ने समीर को दुराचार करते हुए पकड़ लिया। जबकि सफीक मौके से भाग गया। किशोरी का भाई दोषी समीर को पकड़ कर थाने लाया और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अभियोजन ने मामले को साबित करने के लिए वादी, पीड़िता और डॉक्टर समेत कई गवाहों को पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दोनों को सामूहिक दुराचार का दोषी पाते हुए सजा सुना दी।

