आंबेडकर जयंती का बैनर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के रूपनपुरवा गांव में आंबेडकर जयंती पर लगाए गए बैनर को हटाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के थे। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को थाने ले जाया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला अब शांत है।

आंबेडकर जयंती का बैनर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हंगामा

लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में आंबेडकर जयंती पर लगाए गए बैनर को हटाने को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के दो लोगों को थाने ले आई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम रूपनपुरवा में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई थी। उसी को लेकर लोहे के ढांचे में एक बैनर लगाया गया था। गांव के एक पक्ष ने बुधवार को आयोजकों से वह बैनर हटाने को कहा। उसी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

एक पक्ष का कहना था कि बैनर न हटाकर ये लोग यहां आंबेडकर प्रतिमा लगाना चाहते हैं जबकि यह धार्मिक स्थल है। इस बीच कुछ देर बाद किसी ने बैनर उतार दिया। इससे झगड़ा और भड़क गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के एक एक अगुआकार को थाने ले आई है। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। दोनों ने कल जयंती मनाई। आज वहां लगे बैनर को हटाने को लेकर झगड़ा करने लगे। मामला शांत है। फिर भी गांव में फोर्स तैनात की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।