पांच ग्राम पंचायतों को मिली पंचायत पुरस्कार की धनराशि
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर जिले की पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि मिली है। ग्राम पंचायत ममरी को 35 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला है। अन्य पंचायतों में रतनपुर, शीतलपुरग्रंट, रेवाना और हठेलावाजिदपुर को क्रमशः 30, 20, 15 और 10 लाख रुपए मिले हैं। पुरस्कार का उपयोग पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

लखीमपुर, संवाददाता। जिले की पंचायत ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सम्मान की धनराशि जारी हो गई है। गोला की ग्राम पंचायत ममरी को प्रथम पुरस्कार 35 लाख रुपए मिला है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायते ही आवेदन करती हैं। निर्धारित थीम पर इनका परीक्षण होता है और मिले अंकों के आधार पर पुरस्कार की धनराशि मिलती है। हर साल पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें गोला कुंभी की ग्राम पंचायत ममरी, बिजुआ की रतनपुर, गोला की शीतलपुरग्रंट, मितौली की रेवाना और मोहम्मदी की हठेलावाजिदपुर का चयन किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ममरी को 35 लाख, रतनपुर को 30 लाख, शीतलपुरग्रंट को बीस लाख, रेवाना को 15 लाख और हठेलावाजिदपुर को 10 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए संसाधनों पर पुरस्कार की धनराशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों से हर साल आवेदन लिए जाते हैं। निर्धारित थीम पूरी करने वाली ग्राम पंचायतें आवेदन करती हैं। पुरस्कार के लिए चयन ग्राम पंचायतों के आवेदनों का सत्यापन के बाद किया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


