कल खीरी जिले में खुली रहेंगी दवा की दुकानें

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने 20 मई को बंदी का आह्वान किया है। हालांकि, गोला नगर मेडिकल एसोसिएशन ने इस बंदी में शामिल न होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि सरकार पहले से ही मुद्दों पर विचार कर रही है और बंदी से स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कल खीरी जिले में खुली रहेंगी दवा की दुकानें

लखीमपुर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन द्वारा आगामी 20 मई को बंदी का आह्वान किया गया है लेकिन गोला नगर की मेडिकल एसोसिएशन ने इस बंदी में शामिल न होने का निर्णय लिया है। यह फैसला गोला नगर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार बंदी से जुड़े मुद्दों पर पहले से ही विचार कर रही है इसलिए बंदी का कोई औचित्य नहीं बनता। उनका मानना है कि मेडिकल सेवाएं बंद करना लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। बैठक में जिला महामंत्री शरद मेहरोत्रा, नगर महामंत्री राजेश पुरवार, कोषाध्यक्ष राजीव बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।