केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बंदी में शामिल नहीं, खुलेंगी दुकानें: गोयल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेताओं ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि उनका संगठन यूपी के सभी 75 जिलों में सक्रिय है। उन्होंने OCDP इंडिया द्वारा की गई देशव्यापी बंदी का विरोध किया और कहा कि दवा व्यापार आवश्यक है और इसके लिए दुकानें खुली रहेंगी।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बंदी में शामिल नहीं, खुलेंगी दुकानें: गोयल

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री शरद मेहरोत्रा और कोषाध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनका संगठन यूपी के सभी 75 जिलों में चल रहा है। दो साल पूर्व कुछ लोगों ने एक अलग संगठन ओसीडीएफ यूपी बना लिया। इस संगठन ने 20 मई को देश व्यापी बंदी का ऐलान किया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इस बंदी का पुरजोर विरोध करता है। एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यकर्ता, व्यापारी दुकानें खोलेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग सहित जिन मुद्दों को लेकर बंदी का ऐलान किया गया है उन पर सरकार पहले से ही विचार कर रही है।

इसलिए इस बंदी का कोई औचित्य नहीं है। दवा कारोबार आवश्यक वस्तु अधिनियम में आता है इसलिए बंदी के ऐलान से करीब एक महीना पहले शासन, स्वास्थ्य को सूचित करना होता है। जिला महामंत्री ने कहा कि दवा व्यापार जनसेवा का है। जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बंदी नहीं करेंगे। इस बंदी का हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जिले की दवा की दुकानें खुली रहेंगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।