Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Bar Association Elections Voting for President and Key Positions
मोहम्मदी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू

मोहम्मदी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में मोहम्मदी तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को मतदान हो रहा है। 22 में से 18 पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार हैं, जबकि अन्य प्रमुख पदों पर भी कई उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा।

Feb 07, 2026 12:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

लखीमपुर। मोहम्मदी तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। कुल 22 पदों में से 18 पर एकल नामांकन दाखिल होने से वे निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए सीओ व अन्य पुलिस बल भी गेट पर मुस्तैद है। अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार मैदान में हैं-अवधेश चंद्र त्रिवेदी, गोविंद खरे और प्रद्युम्न मिश्रा। महामंत्री पद पर सबसे अधिक चार उम्मीदवार अनुज कुमार पांडे, धीरेंद्र प्रताप, पंकज कश्यप और पुनीत कुमार दीक्षित ने नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद पर अनादि मिश्रा और विमल कुमार के बीच मुकाबला होगा, जबकि संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर अंकित तिवारी, पंकज वर्मा और मोहम्मद दानिश खां प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 25 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, लेकिन वापसी के बाद केवल चार पदों पर चुनावी रिंग बची। अन्य 18 पदों पर एकल उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया जाएगा। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि परिणाम आज ही शाम को घोषित होंगे।