Lakhimpur Khiri News: न ओटीपी बताया, न कोई लिंक खोला फिर भी खाते से कट गए 46 हजार
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर के बेसिक शिक्षा लेखा कार्यालय में तैनात एक लेखाकार के वेतन खाते से यूपीआई के जरिए 46,286 रुपये कट गए। उनका कहना है कि न तो उनसे ओटीपी मांगी गई और न ही उन्होंने कोई अनजान लिंक खोला। बैंक से संदेश मिलने पर उन्होंने तुरंत बैंक और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराकर रकम वापस दिलाने तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बेसिक शिक्षा के लेखा कार्यालय में तैनात एक लेखाकार साइबर ठगों का शिकार बन गए। न तो उनसे कोई ओटीपी पूछी गई और न ही कोई लिंक उन्होंने मोबाइल पर खोला। इसके बाद भी उनके सेलरी खाते से 46 हजार रुपए कट गए। खाते से रुपए कटने का मैसेज देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत बैंक को दी। इसके अलावा साइबर थाने में भी तहरीर देकर खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराने की मांग की। लेखा कार्यालय में तैनात लेखाकार ने साइबर थाने व बैंक को सूचना दी कि रविवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे उनके सेलरी एकाउंट से 46286 रुपए कट गए।
यह भुगतान यूपीआई से किया गया है। उन्होंने बताया कि न तो उनसे कोई ओटीपी पूछी गई और न ही मोबाइल पर उन्होंने कोई अनजान लिंक खोला। इसके बाद भी खाते से धनराशि निकल गई। लेखाकार का कहना है कि बैंक से आए एक मैसेज के जरिए उनको इसकी जानकारी हुई। बैंक से आए मैसेज के अनुसार उनके सेलरी खाते में महज 71 पैसे बचे हैं। साइबर ठगी का शिकार हुए लेखाकार ने जानकारी मिलते ही इसकी शिकायत तुरंत बैंक से की। इसके अलावा साइबर थाने में भी तहरीर देकर खाते से निकली धनराशि को वापस कराने और ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल साइबर ठगी का यह नया मामला चर्चा का विषय बना है।

