
हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पंजाबी कॉलोनी में भव्य पालकी यात्रा निकली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ यात्रा आगे बढ़ी।...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। श्रीराम मंदिर पंजाबी कॉलोनी से निकली भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक और भव्य पालकी यात्रा जब श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मिल कॉलोनी पहुंची तो चारों ओर हारे के सहारे, श्रीकृष्ण हमारे के जयकारे गूंज उठे। सजी-धजी पालकी में विराजमान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस पालकी यात्रा में विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता मोंटी गिरी, समाजसेवी आनंद त्रिवेदी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राजेश साहनी, आनंद भसीन,रेनू साहनी,नीतू भसीन,कोमल साहनी, हनी भसीन,पूजा कक्कड़, रूही साहनी सहित पंजाबी कॉलोनी और नगर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

पालकी यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक उत्साह का भी संदेश दिया। शहरवासी देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




