निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण, काम पूरा करने के आदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

हाल ही में खीरी जल निगम ने पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता दीन प्रभाकर ने निर्माणाधीन साइटों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने और ग्रामीणों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। निरीक्षण में जल निगम के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण, काम पूरा करने के आदेश

हाल ही में अन्य जिलों से आई पानी की टंकी गिरने की सूचना पर खीरी जल निगम काफी सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्र की निर्माणाधीन पानी की टंकियों का सहायक अभियंता दीन प्रभाकर ने निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को खीरी जल निगम के सहायक अभियंता दीन प्रभाकर ने क्षेत्र की सेमरावां,तेंदुआ, अलीनगर व डहर गांवों में बन रही पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था एनआरसी के एसपीएम वेंकटेश्वर राव से कार्य प्रगति व जलापूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वेंकटेश्वर राव ने संस्था के इंजीनियर अमन सिंह से निर्माणाधीन साइटों पर कार्यों में तेजी लाने व बराबर देखरेख के आदेश दिए।

एई दीन प्रभाकर ने बताया कि ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण किया गया। कमियों को दुरुस्त करते हुए, कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जल्द सुचारू रूप से जलापूर्ति कराने के संबंध में भी आदेशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जल निगम के जेई अमित कुमार, टीपीआई रिजवान व कार्यदाई संस्था एनआरसी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के अधिशासी अभियंता मनोज मौर्या ने भी हाल ही में कस्ता क्षेत्र का दौरा किया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।