शातिर अपराधी को खीरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - खीरी पुलिस ने वांछित वारण्टी अभियान के तहत एक शातिर अपराधी पप्पू पासी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे साडीनामा नहर पुल के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

थाना खीरी पुलिस ने वांछित वारण्टी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।जिसके ऊपर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि साडीनामा नहर पुल के पास से पुलिस ने पप्पू पासी पुत्र मोतीलाल पासी निवासी मुराउनटोला थाना खीरी को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है। वह दस विभिन्न मामलों में नामज़द है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


