आईजीआरएस में तीन तहसीलें रहीं अव्वल
Lakhimpur-khiri News - मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में लखीमपुर खीरी जिले की मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शिकायत निस्तारण प्रणाली में खीरी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे टीमवर्क और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले की मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित शिकायत निस्तारण प्रणाली में खीरी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। जनपद बीते सात माह से लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जबकि प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में अपनी स्थिति बनाई है। तहसील मितौली में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पलिया में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार और निघासन में एसडीएम राजीव कुमार निगम के नेतृत्व में टीमों ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया।
बताते चले कि मितौली तहसील लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी तहसीलों को इसी तरह कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।लखनऊ मंडल में खीरी अव्वल, जनशिकायत निस्तारण में टॉप परप्रदेश में मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान हासिल किया, और मंडल के सभी जनपदों में अव्वल बना रहा। अन्य जनपदों में हरदोई 13 वें, उन्नाव 32 वें, सीतापुर 35 वें, रायबरेली 61 वें और लखनऊ 75 वें स्थान पर रहे। जनपद प्रशासन की समयबद्ध और पारदर्शी शिकायत निस्तारण प्रणाली का ही यह नतीजा है। मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का मान और बढ़ाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


