
खीरी कांड: अभियोजन ने पेश किया 38 वां गवाह, सुनवाई 23 को
Lakhimpur-khiri News - खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई। अभियोजन ने 38वें गवाह डॉ अनिल कुमार वर्मा को पेश किया। जिरह के बाद अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। यह मामला चार किसानों और एक पत्रकार की मौत से संबंधित है।
जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों के मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। अभियोजन ने अपने 38वें गवाह के रूप में डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा को पेश कर उनके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह भी की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज (एडीजे) देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 23 दिसंबर की तारीख नियत की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए खीरी कांड में हुई चार किसानों व एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी।

मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है और अभियोजन अब तक 37 गवाहों को पेश कर चुका है। शनिवार को अभियोजन ने अपने 38वें गवाह के रूप में डॉ अनिल कुमार वर्मा को पेश किया। गवाह से बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 दिसम्बर की तारीख नियत कर दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




