Lakhimpur Khiri News: छोटी काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: फोटो---09--यात्रा समिति ने थानाध्यक्ष अमित पांडेय को किया सम्मानितत्रा समिति ने थानाध्यक्ष अमित पांडेय को किया सम्मानित भीरा। भीरा क्षेत्र के गांव धर्

Lakhimpur Khiri News: छोटी काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Lakhimpur Khiri News: भीरा क्षेत्र के गांव धर्मापुर से सावन माह के पहले दिन पंचम कांवड़ यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। गुरुवार की सुबह गांव के प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चन करने के बाद मंदिर के सरोवर से पवित्र जल भरकर शिवभक्त कांवड़िये छोटी काशी गोला के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए भीरा थानाध्यक्ष अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। यात्रा समिति ने थानाध्यक्ष अमित पांडेय को भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कांवड़ यात्रा में आदर्श तिवारी, प्रिंस मिश्रा, शिवम तिवारी, शेखर मिश्रा, सुमित कुमार, विवेक मिश्रा सहित गांव के कई युवाओं ने सहयोग किया।

मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: छोटी काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था