एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की गश्त

Feb 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - 39वीं वाहिनी एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त की। इसका उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना था। गश्त के दौरान सीमा स्तंभों की जांच की गई और दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई।

एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की गश्त

पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की समवाय मुख्यालय बनकटी ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 34 वीं वाहिनी आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल की सीमा चौकी जुगेड़ा कटान के साथ संयुक्त गश्त की। बुधवार को एसएसबी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर 39वीं वाहिनी एसएसबी वआर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल ने सीमा स्तम्भ संख्या 746 से 749 तक संयुक्त गश्त की। संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सीमा स्तंभों की जांच की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस संयुक्त गश्त में समवाय प्रभारी बनकटी निरीक्षक कमलेश कुमार, सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे । गश्त के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के कार्मिकों के बीच सूचना आदान-प्रदान किया गया तथा भविष्य में संयुक्त रूप से प्रभावी सीमा प्रबंधन हेतु सहयोग को निरंतर बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।