ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपंद्रह मार्च को आएंगे जैन मुनि

पंद्रह मार्च को आएंगे जैन मुनि

तिकुनियां-खीरी। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र जैन मुनि और विराग मुनि पंद्रह मार्च को तिकुनियां आएंगे। होली चतुर्मास की...

पंद्रह मार्च को आएंगे जैन मुनि
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 13 Mar 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तिकुनियां-खीरी। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र जैन मुनि और विराग मुनि पंद्रह मार्च को तिकुनियां आएंगे। होली चतुर्मास की तैयारियों के लिए जैन समाज जुट गया है। कस्बे के दिनेश जैन ने बताया कि नेपाल के पोखरा व काठमांडू में भ्रमण के बाद जैन गुरुओं की सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत के लिए रवाना हो चुकी है। यह पदयात्रा नेपालगंज से ताराताल पहुंच रही है। फिर राजापुर और खखरौला होते हुए तिकुनियां में पहुंचेगी। 15 मार्च को जैन गुरुओं के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें