Lakhimpur Khiri News: 17 को शहर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: -इस्कॉन मन्दिर पर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया रूट प्लान में आयोजित प्रेसवार्ता में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी गई लखीमप

Lakhimpur Khiri News: 17 को शहर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

Lakhimpur Khiri News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 17 जुलाई को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान जगन्नाथ की पालकी के साथ ही बलदेव और सुभद्रा की पालकी भी सजाई जाएगी। इस्कान मन्दिर में आयोजित प्रेसवार्ता में कानपुर मंदिर के कमांडर व लखीमपुर रथ यात्रा के प्रबंधक रस माधव दास ने रथयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए इसका आध्यात्मिक महत्व बताया और शहर के लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। रस माधव दास ने बताया कि रथ यात्रा 17 जुलाई की शाम चार बजे भुईफोरवानाथ मंदिर से शुरू होगी। यात्रा संकटा देवी चौराहा, श्रीराम चौक, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक और अस्पताल रोड से होते हुए विलोबी मैदान में समापन होगा।

रथ यात्रा शुरू होने से पहले दोपहर दो बजे से श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. डीएन मालपानी, नूतन मिश्रा, सुरेंद्र तोलानी, रोशन अग्रवाल, पवन शुक्ला, आनंद अवस्थी और लोकेंद्र सलूजा आदि ने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।