बंधे को कटान से बचाने को सिंचाई विभाग ने शुरू किया काम
Lakhimpur-khiri News - सिंचाई विभाग ने मोहाना नदी के कटान से बंधे को बचाने के लिए जसनगर गांव के पास बांध रोड पर काम शुरू किया है। पत्थर के बोल्डर को तारों में कसकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक और आसपास के गांवों की फसलें सुरक्षित होंगी।

मोहाना नदी से होने वाले कटान से बंधे को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब सोलह किलोमीटर बांध रोड पर जसनगर गांव के सामने काम कराना शुरू किया है। सिंचाई विभाग बांध रोड के किनारे पत्थर के बोल्डर तारों में कसकर लगाने का काम करा रहा है। इससे बांध रोड के कटान से बचने की उम्मीद है। इस रोड पर ही नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक है। इसके कटने से रेलवे ट्रैक समेत पूरे इलाके के तबाह होने की आशंका है। गिरिजापुरी बैराज से बना सोलह किलोमीटर लंबा यह बंधा मोहाना नदी के निशाने पर है। जसनगर गांव के पास नदी बंधे के करीब आ रही है।
पिछले साल की बाढ़ में यह किसी तरह बामुश्किल बच पाया था। सिंचाई विभाग के जेई नितिन यादव ने बताया कि मोहाना नदी बांध रोड के किनारे पहुंच रही है। बांध को मजबूती देने के लिए पत्थर के बोल्डर तारों में कसकर बांधते हुए नदी के किनारे बिछाया जा रहा है। अभी पांच सौ पचास मीटर तक यह काम हो रहा है। बाद में अन्य चिन्हित जगहों पर भी यह काम कराया जाएगा।अगर बांध रोड कटी तो होगा विनाशखैरटिया, जसनगर, केवटली गांव बांध रोड के दक्षिण में हैं। बांध रोड के उत्तर मोहाना नदी बहती है। खैरटिया के प्रधान प्रगट सिंह, जसनगर प्रधान निशारानी समेत राकेश, बाबूलाल और मुंशीलाल तिवारी आदि का कहना है कि अगर मोहाना ने बांध रोड काट दी तो इसके दक्षिण बसे बीस से ज्यादा गांवों की फसलें, खेत और आबादी तबाह हो जाएगी। सिंचाई विभाग ने बाढ़ से पहले पुख्ता इंतजाम की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


