केन्द्रीय विद्यालय में निवेशक जागरूकता सत्र आयोजित
Lakhimpur-khiri News - केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों व अभिभावकों के लिए निवेशक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। एवोक इंडिया फाउंडेशन द्वारा एसईबीआई के सहयोग से सत्र आयोजित हु

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों व अभिभावकों के लिए निवेशक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। एवोक इंडिया फाउंडेशन द्वारा एसईबीआई के सहयोग से सत्र आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को निवेश से जुड़ी मूलभूत जानकारी देना और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना रहा। यह समझाया गया कि सही समय पर निवेश की शुरुआत कैसे भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करती है। नियमित और छोटे निवेश भी समय के साथ बड़ा परिणाम दे सकते हैं। वित्तीय लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से तय करने और उसी के अनुसार योजना बनाने को प्रेरित किया। यह भी बताया कि डिजिटल दौर में वित्तीय सतर्कता बेहद जरूरी है।
प्रतिभागियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य आशीष कुमार दीक्षित ने कहा कि वित्तीय जागरूकता न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बल्कि समाज की आर्थिक मजबूती के लिए भी आवश्यक है। संचालन सुशील कुमार शुक्ला प्रशिक्षक ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


